फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलुमिनाई मीट: सांस्कृतिक संध्या में जमकर मचाया धमाल, 11 मेधावी बच्चों को दी गई छात्रवृत्ति

Fri, 27 Dec 2019 05:05 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एलुमिनाई मीट में रात में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने जमकर धमाल मचाया। देर रात तक चले कार्यक्रम में समूह गीत, नृत्य की प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। वहीं जापान से शोध करने आए छात्रों ने भी नृत्य किया तो सभी लोग खड़े होकर तालियां बजाने लगे। माहौल कुछ ऐसा हो गया कि पूर्व छात्र भी अपने को रोक नहीं सके और सामूहिक नृत्य करने लगे। कार्यक्रम में क्लासिकल डांस, सोलो म्यूजिक, मोनो एक्ट, ग्रुप डांस, बैंड परफार्मेंस, सोलो डांस, मेलोडी म्यूजिक आदि पर विद्यार्थी थिरकते रहे।
विज्ञापन


महिला क्लब ने क्रिसमेस डे मनाया
गोरखपुर। एमएमएमयूटी में मंगलवार की रात में महिला क्लब की ओर से क्रिसमस डे का आयोजन किया गया। सदस्यों ने कैरल गाकर खुशियां मनाईं। इसके बाद केक काटकर एक दूसरे खिलाया। इस दौरान क्लब की अध्यक्ष वंदना सिंह, सुधा पांडेय, मधु पांडेय, गीता तिवारी आदि मौजूद रहीं।

पत्रिका का विमोचन
एलुमिनाई मीट में शाम को वार्षिक पत्रिका ‘मालविका’ एवं विश्वविद्यालय की समाचार पत्रिका ‘एमएमएमयूटी क्रॉनिकल’ का लोकार्पण किया गया। इसके अलावा 11 मेधावी बच्चों को छात्रवृत्ति भी दी गई।
विज्ञापन


पूर्व छात्र कोष से पांच लाख का चेक सौंपा
पूर्व छात्र क्षितिज पांडेय ने पूर्व छात्रों का एक कोष बनाया। जिसमें पांच लाख रुपये आपसी सहयोग से जुटाए हैं। बुधवार की रात उन्होंने कुलपति प्रो. एसएन सिंह व अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. एएन तिवारी को पांच लाख रुपये का चेक सौंपा। क्षितिज ने कहा कि इस राशि से ऐसे छात्रों की मदद की जाएगी, जिनका चयन विदेशी यूनिवर्सिटी में हो जाता है और वे खर्च उठा पाने में सक्षम नहीं होते हैं।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें