फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: बारिश और गलन से बढ़ी कंपकंपी, स्कूलों का समय बदला

Wed, 08 Jan 2020 07:50 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
विज्ञापन
हल्की बारिश के बाद सड़कों पर कुछ इस तरह दिखे लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बारिश व गलन भरी हवाओं ने आज कंपकंपी और बढ़ा दी। कड़ाके की सर्दी पड़ी। इससे शहरवासी कांप गए। जो लोग घर से निकले, वह कंटोपा लगाए मिले। शरीर पर गर्म कपड़ों की संख्या भी बढ़ गई। जो लोग बाइक से चलते थे, वह कार पर सवार होकर घर से बाहर निकले। इस कारण गलन भरी हवाएं नहीं सता सकीं।
विज्ञापन


सुबह 10 बजे से अपराह्न 3 बजे तक स्कूलों में पढ़ाई
भीषण सर्दी और बारिश को देखते हुए ही नर्सरी से कक्षा 12वीं तक के विद्यालयों का समय बदल दिया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह भदौरिया का कहना है कि बृहस्पतिवार से सभी विद्यालय सुबह 10 बजे से खुलेंगे। अपराह्न 3 बजे तक पढ़ाई कराई जा सकेगी। इस व्यवस्था का सख्ती से अनुपालन कराना है। इसकी अनदेखी करने वाले विद्यालय संचालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें