फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Exam: परीक्षा के दौरान 18 विद्यार्थियों को बांटे गए थे गलत प्रश्नपत्र, भेजी जाएगी रिपोर्ट

Fri, 21 Feb 2020 07:12 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
up board exam - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

पिपरौली के खानिमपुर इंटर कॉलेज में विज्ञान वर्ग के 18 विद्यार्थियों को सामान्य हिंदी की जगह साहित्यिक हिंदी का प्रश्नपत्र बांटा गया था। इनमें नौ छात्र और नौ छात्राएं शामिल हैं। जांच में सभी विद्यार्थियों ने कक्ष निरीक्षक की तरफ से गलत पेपर बांटने की बात स्वीकार की है।

विज्ञापन


विद्यार्थियों ने कहा कि पेपर पूरा होने के बाद उन्हें गलती का एहसास हुआ। जब इसकी सूचना केंद्र व्यवस्थापक को दी गई तो उन्होंने कॉपियां सील होने की बात कहकर हाथ खड़े कर लिए। वहीं जुलाई में कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल होने की भी सलाह दे डाली।

बृहस्पतिवार को हुई जांच में डीआईओएस ने सभी पहलुओं का मुआयना किया। छात्र-छात्राओं का लिखित बयान लिया गया। गलत पेपर मिलने वाले विद्यार्थियों के रोल नंबर को नोट किया है। इसकी पूरी रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजी जाएगी। बच्चों के बयान के आधार पर डीआईओएस ने केंद्र व्यवस्थापक ध्रुव कुमार, अतिरिक्त केंद्र प्रभारी संजीव कुमार और कक्ष निरीक्षक पवन कुमार मिश्र को हटा दिया।
विज्ञापन


साथ ही इनपर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के लिए डीआईओएस ने शासनको पत्र लिखा है। साथ ही वित्तविहीन विद्यालय के कक्ष निरीक्षक पवन मिश्र के गैर जिम्मेदाराना रवैये के बारे में विद्यालय प्रबंधन को भी अवगत करा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें