फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur: पूर्व मंत्री फतेह बहादुर सिंह के काफिले की गाड़ी डंपर से टकराकर पलटी, विधायक समेत चार घायल

Mon, 23 Jun 2025 08:47 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे पर पूर्व मंत्री फतेह बहादुर सिंह की गाड़ी डंपर से टकरा गई। हादसे में उनके कंधे में चोट आई और तीन लोग घायल हुआ। सभी का इलाज अग्रवाल हॉस्पिटल में चल रहा है।
विज्ञापन
हादसे में घायल विधायक फतेह बहादुर सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैंपियरगंज से भाजपा विधायक फतेह बहादुर सिंह सोमवार शाम पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेस-वे पर हुए सड़क हादसे में घायल हो गए। उनके काफिले में शामिल तीन अन्य लोग घायल हो गए। उनके सुरक्षाकर्मी भी शामिल हैं, जो गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, हादसा शाम करीब सात बजे सिकरीगंज थाना क्षेत्र के महादेवा के पास हुआ। पूर्व मुख्यमंत्री वीर बहादुर सिंह के पुत्र फतेह बहादुर सिंह गोरखपुर की ओर जा रहे थे, तभी उनके काफिले की एस्कॉर्ट गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई। पीछे से आ रही उनकी लग्जरी कार भी स्कॉर्ट गाड़ी से टकरा गई, जिससे कार में सवार सभी लोग घायल हो गए। 

हादसे की सूचना पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालने में मदद की। सभी घायलों को तत्काल गोरखपुर के बक्शीपुर स्थित अग्रवाल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें