फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सीएम योगी आदित्यनाथ ने की गोसेवा, मंदिर घूमने आए बच्चों को दुलारा

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखनाथ मंदिर की गोशाला में गोवंश को दुलारकर गुड़ और केला खिलाया
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो



गोरखपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर सोमवार को गोरखपुर आए मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार सुबह मंदिर की गोशाला में गोसेवा की। उन्होंने गोशाला का भ्रमण कर गोवंश का हाल जाना और उन्हें दुलार कर अपने हाथों से गुड़ और केला खिलाया। इसके बाद सुबह मंदिर भ्रमण करने आए बच्चों को भी पास बुलाकर बातचीत की और आशीर्वाद दिया। बच्चों को चाकलेट भी बांटे।



मंगलवार प्रातः काल मुख्यमंत्री ने गोरखनाथ मंदिर में गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन किया और अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि स्थल पर जाकर मत्था टेका। इसके बाद मंदिर परिसर का भ्रमण करते हुए मंदिर की गोशाला में पहुंचे और वहां कुछ समय व्यतीत किया।
विज्ञापन




गोशाला में सीएम योगी ने श्यामा, गौरी, गंगा, भोला आदि नामों से गोवंश को पुकारा। उनकी आवाज इन गोवंश के लिए जानी-पहचानी है। प्यार भरी पुकार सुनते ही कई गोवंश उनके पास आ गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी के माथे पर हाथ फेरा, उन्हें खूब दुलारा और अपने हाथों से उन्हें गुड़ और केला खिलाया। मुख्यमंत्री ने गोशाला के कार्यकर्ताओं से सभी गोवंश के स्वास्थ्य व पोषण की जानकारी ली और देखभाल के लिए जरूरी निर्देश दिए।
विज्ञापन






बच्चों पर खूब लुटाया प्यार, आशीर्वाद के साथ दी चॉकलेट



मंदिर परिसर में भ्रमण के दौरान सीएम ने बच्चों पर भी खूब प्यार लुटाया। मुख्यमंत्री की नजर परिजनों के साथ आए बच्चों पर पड़ी तो उन्होंने सबको अपने पास बुला लिया। सभी बच्चों से उनका नाम पूछे। मुख्यमंत्री ने बच्चों से बेहद आत्मीय तरीके से संवाद करने के साथ उनसे हंसी-ठिठोली भी की। सबके माथे पर हाथ फेरकर आशीर्वाद दिया। बच्चों को विदा करते वक्त उन्होंने चॉकलेट भी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें