फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: इंस्पेक्टर बनकर किया कॉल, ठग लिए 60 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। कैंट इलाके के ऑफिसर्स हॉस्टल में रहने वाले रद्युनाथ चतुर्वेदी से जालसाज ने 60 हजार रुपये की ठगी कर ली। दरअसल, ठग ने खुद को इंस्पेक्टर बताते हुए व्हाट्सएप कॉल किया और फिर बताया कि आपका बेटा अविनाश तीन अन्य युवकों के साथ एक युवती से दुष्कर्म केस में पकड़ा गया है। लड़की की हालत बेहद नाजुक है और अगर अपने लड़के को बचाना है तो चार लाख रुपये भेज दो।
विज्ञापन

उसकी बातों में आकर पीड़ित ने अपने और दोस्त की मदद से 60 हजार रुपया भेज दिया। इसके थोड़ी देर बाद जब लखनऊ में रहने वाले बेटे से बात हुई तो सच्चाई सामने आ गई। कैंट पुलिस मोबाइल नंबर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, रद्युनाथ चतुर्वेदी ने दी तहरीर में लिखा है कि 13 अप्रैल की रात में फोन आने के बाद कॉल करने वाले ने लड़के की आवाज भी सुनवाई, जिससे उसने रोते हुए कहा पापा पैसे भेज दीजिए, नहीं तो ये लोग मुझे जेल में डाल देगे। पीड़ित का कहना है कि उनके पास पैसे भी नहीं थे तो पैसे भेजने के लिए कुछ मोहलत मांगी।
विज्ञापन

उसने 70 हजार तुरंत भेजने को कहा। पीड़ित के मुताबिक, पास में मेरे मित्र श्याम गोपाल भी बैठे थे मैंने उनसे पैसे भेजने की बात कहीं तो उन्होंने 20 हजार रुपया गूगल पे किया। फिर 12:13 बजे 20 हजार रुपया उसी नंबर पर प्रभात कुमार से और बाकी का 20 हजार श्याम गोपाल ने अपने मित्र सोनू कसेरा से कह कर गूगल पे से भिजवा दिया।
पहली काल के बाद लगातार 2:56 बजे, 3:06, 3:25 बजे और 4:25 बजे काल कर और मुझसे बाकी के पैसे भेजने की बात कहता रहा। न भेजने पर लड़के को जेल भेजने की धमकी देता रहा। थोड़ा स्थिर होने पर जब मैंने अपने छोटे लड़के अविनाश को फोन किया तो उसने कहा कि सब ठीक है, कुछ नहीं हुआ। अविनाश मेरी बड़ी लड़की के पास लखनऊ में रहता है। तब पता चला कि ठगी हो गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें