फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बूंदाबांदी में जल गया केबल बॉक्स, गुल हो गई बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में शनिवार को बिजली के लोकल फॉल्ट से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। गर्मी और उमस भरे मौसम में बिजली के जाने-आने के सिलसिला जारी रहने से लोग पसीना से तरबतर होते रहे। लोकल फॉल्ट के कारण रुस्तमपुर के शक्तिनगर फीडर व नार्मल के महेवा फीडर में बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई।
विज्ञापन

रुस्तमपुर क्षेत्र के शक्तिनगर फीडर में शनिवार करीब 4 बजे केबल बॉक्स जलने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। हल्की बूंदाबांदी के दौरान बिजली गुल हुई, तो लोगों ने शिकायत की। उसके बाद बिजली निगम कर्मियों ने मरम्मत करके आपूर्ति बहाल कराई। इस दौरान 50 मिनट बिजली आपूर्ति बाधित रही। अधिशासी अभियंता आशीष कुमार चौहान ने बताया कि केबल बॉक्स जलने के कारण आपूर्ति बाधित हुई थी, लेकिन कर्मचारियों ने जल्द ही मरम्मत कार्य पूरा कर लिया।
नार्मल क्षेत्र के महेवा फीडर में तार टूटने के कारण शनिवार करीब 3:15 बजे आपूर्ति बाधित हो गई। लोगों ने शिकायत की तो बिजली कर्मियों ने मरम्मत कार्य शुरू किया। शाम 4 बजे बिजली आपूर्ति शुरू हो गई। इस दौरान लोगों को गर्मी व उमस का सामना करना पड़ा। इसके साथ शहर के बशारतपुर, बिछिया आजादनगर, दिव्यनगर, नौसड़ क्षेत्र में बिजली आती-जाती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें