फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: रुद्राभिषेक कर सीएम योगी ने मांगी प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि

विज्ञापन
गोरखनाथ मंदिर में  श्रावण मास  के पहले दिन रुद्राभिषेक करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
विज्ञापन
सावन के पहले दिन सीएम योगी के किया पूजन-हवन, जल, दूध और ऋतुफल के रस से किया रुद्राभिषेक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। सावन के पहले दिन मंगलवार को मुख्यमंत्री व गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक व हवन किया। रुद्राभिषेक का अनुष्ठान पूर्ण कर उन्होंने भगवान शिव से प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की प्रार्थना की।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह गोरखनाथ मंदिर के अपने आवास के प्रथम तल स्थित शक्तिपीठ में सीएम योगी ने भोलेनाथ को बिल्व पत्र, कमल पुष्प आदि अर्पित करने के बाद दूध, ऋतुफल के रस और दूध से रुद्राभिषेक किया। मठ के मुख्य पुरोहित आचार्य रामानुज त्रिपाठी, अन्य आचार्य व पुरोहितगण ने शुक्ल यजुर्वेद संहिता के रुद्राष्टाध्यायी के महामंत्रों द्वारा रुद्राभिषेक का अनुष्ठान पूर्ण कराया। रुद्राभिषेक के बाद गोरक्षपीठाधीश्वर ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन व आरती की। विधि-विधान से पूर्ण हुए अनुष्ठान के बाद मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों के आरोग्यमय, सुखमय, समृद्धमय व शांतिमय जीवन की मंगलकामना की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें