फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: शिक्षक दंपती के घर 10 लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
- शाहपुर इलाके में हुई घटना, पुलिस मामले की जांच में जुटी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पादरी बाजार (गोरखपुर)। शाहपुर इलाके के मानस विहार कॉलोनी में किराएदार शिक्षक दंपती के मकान का ताला तोड़कर चोरों ने लगभग 25 हजार रुपये नकद समेत 10 लाख रुपये के गहने चुरा लिए। सोमवार की शाम मकान पर पहुंचने पर चोरी की जानकारी के बाद शिक्षक ने तहरीर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर सीसीटीवी कैमरे की मदद से चोरों की तलाश शुरू कर दी हैं। परिवार को सबसे ज्यादा दुख सिंगापुर की निशानी जाने का है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, बड़हलगंज के सिरकिरा निवासी धीरज कुमार पांडेय व इनकी पत्नी कुशीनगर के कप्तानगंज में प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक हैं। दोनों शाहपुर के संगम चौराहा स्थित मानस विहार काॅलोनी में भानु प्रताप सिंह का पूरा मकान किराए पर लेकर परिवार के साथ रहते हैं। गर्मी की छुट्टी होने से शिक्षक दंपती मकान में ताला लगाकर अयोध्या रिश्तेदारी और दर्शन करने चले गए थे। सोमवार की शाम चार बजे अयोध्या से वापस लौटे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा था। चोर अंदर सभी कमरे का ताला तोड़कर सामान बिखेर दिए थे और आलमारी से लगभग 10 लाख रुपये की गहने समेत 25 हजार रुपये नकदी उठा ले गए थे। शिक्षक धीरज कुमार पांडेय ने बताया कि मेरे दादा स्व. रामप्यारे पांडेय सिंगापुर में व्यवसाय करते थे। उन्होंने मुझे व पत्नी को वजनी सोने की चेन उपहार में दी थी, जिसे आलमारी के लॉकर में रख कर अयोध्या चले गए थे। चोर उसे भी उठा ले गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें