फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: एंटी करप्शन की टीम ने राजस्व निरीक्षक को 25 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के आरोपी ने भूमि की आख्या लगाने के नाम पर मांगे थे रुपये
विज्ञापन




देवरिया। भूमि की आख्या लगाने के नाम पर रुपये मांगने वाले राजस्व निरीक्षक को एंटी करप्शन गोरखपुर की टीम ने मंगलवार को सदर तहसील के पास से 25 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ पकड़ लिया। आरोपी कर्मचारी के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के खड़ाइच गांव निवासी इंद्रेश कुमार गुप्ता ने एंटी करप्शन गोरखपुर से शिकायत की थी कि पैमाइश होने के बाद उनकी जमीन पर लगा सरकारी पत्थर किसी ने उखाड़ दिया था। इसकी शिकायत उन्होंने संपूर्ण समाधान दिवस पर किया। मामले में राजस्व निरीक्षक जोखन प्रसाद को आख्या देनी थी, लेकिन इसके बदले वह 25 हजार रुपये रिश्वत मांग रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत पर मंगलवार को एंटी करप्शन टीम ने राजस्व निरीक्षक जोखन प्रसाद निवासी ग्राम झौरी थाना कैंपियरगंज, गोरखपुर को घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल राहुल सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें