फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: रेरा में पंजीकृत आवासीय परियोजना में ही खरीदें मकानि

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (यूपी रेरा) की ओर से शुक्रवार को एनेक्सी भवन सभागार में मकान खरीदारों के लिए विशेष जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें खरीदारों को उनके कानूनी अधिकारों और संपत्ति खरीदने से पहले बरती जाने वाली जरूरी सावधानियों के बारे में जानकारी दी गई। बताया गया कि मकान खरीदने से पहले यह जांच जरूर कर लें कि परियोजना का पंजीकरण रेरा में है या नहीं।
कार्यशाला में मुख्य अतिथि कमिश्नर अनिल ढींगरा और विशिष्ट अतिथि डीएम दीपक मीणा रहे। कार्यक्रम का आयोजन ‘’आपका घर, आपके अधिकार- यूपी रेरा और आप साथ-साथ’’ थीम के तहत किया गया। इस दौरान रेरा अध्यक्ष संजय आर भूसरेड्डी ने मकान खरीदारों को रेरा के नियमों, शिकायत निवारण प्रक्रिया और रियल एस्टेट परियोजनाओं में पारदर्शिता से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मकान खरीदने से पहले परियोजना की रेरा में पंजीकरण स्थिति अवश्य जांचें। साथ ही बिल्डर से सभी जरूरी दस्तावेज और शर्तों की स्पष्ट जानकारी प्राप्त करें। कार्यशाला में मौजूद लोगों ने रियल एस्टेट परियोजनाओं से जुड़े विभिन्न सवाल भी पूछे, जिनका जवाब रेरा अध्यक्ष एवं अन्य अधिकारियों ने विस्तार से दिया। कार्यक्रम में गोरखपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अभिनव गोपाल, सचिव पुष्पराज सिंह, विशेष कार्याधिकारी प्रखर उत्तम, प्रभारी मुख्य अभियंता किशन सिंह समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। इसके अलावा विभिन्न आवासीय योजनाओं के आवंटी, विकासकर्ता और बड़ी संख्या में मकान खरीदार भी शामिल हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें