खजनी। खजनी इलाके के आशीष जायसवाल को करंट से झुलसाने के मामले में सर्व वैश्य समाज के प्रतिनिधि मंडल ने बुधवार को नायब तहसीलदार दुर्गेश चौरसिया से मुलाकात की। एसडीएम को संबोधित ज्ञापन देकर समाज के लोगों ने पूरे मामले में निष्पक्ष जांच कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर वैश्य,राजेश जायसवाल, पंचम जायसवाल, जन्मेजय जायसवाल,संचित जायसवाल, अर्जुन जायसवाल आदि मौजूद रहे। ब्यूरो