फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: ससुराल वालों पर पीटने-धमकी देना का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सहजनवां। इलाके के सखुआपुर निवासी एक विवाहिता ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए पिटाई करने का आरोप लगाया है। आरोप लगाया कि बाहर रह रहे पति ने फोन पर जाने से मारने की धमकी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।सहजनवां थाना क्षेत्र के सखुआपुर निवासी प्रियंका ने पुलिस को बताया कि दहेज के लिए पति सहित ससुराल के लोग आए दिन मारपीट कर प्रताड़ित करते है। 12 जुलाई की शाम चार बजे सास, ननद, जेठानी ने गाली-गलौज करते पिटाई की। पति बाहर रहते हैं। उन्होंने फोन पर हत्या करने की धमकी दी। पीड़िता की तहरीर पर सहजनवां पुलिस ने पति मृत्युन्जय, सास सल्हन्ती, ननद चंद्रावती, संगीता, जेठानी सीता पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट, धमकी देने का केस दर्ज कर लिया है। ब्यूरो
विज्ञापन


किशोरी के अपहरण का आरोपी पकड़ा गया

गोरखपुर। उरूवा पुलिस ने किशोरी का अपहरण करने के आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान बिहार के केहाट गांव निवासी नीरज उर्फ मोनू के रूप में हुई है। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया। जानकारी के मुताबिक, युवक उरूवा इलाके में रहकर काम करता है। आरोप है कि वह किशोरी को बहला कर साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें