फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अहमदाबाद में कोरोना से व्यापारी की मौत, गांव में मातम

विज्ञापन
विज्ञापन
अहमदाबाद में कोरोना से व्यापारी की मौत, गांव में मातम गगहा ब्लॉक के रियाव गांव का मामला  अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। गगहा ब्लॉक के रियाव गांव के एक व्यक्ति की मंगलवार को अहमदाबाद में कोरोना से मौत हो गई। इसकी सूचना दोपहर में जब उसके चचेरे भाई को मिली तो गांव में मातम छा गया। चचेरा भाई का रो-रोकर बुरा हाल है। चचेरे भाई ने बताया कि उनकी उम्र 45 साल थी। दो दिन पहले उनकी तबीयत खराब थी। डॉक्टरों ने दवा दी थी तो आराम मिला था। लेकिन अचानक फिर से तबीयत बिगड़ गई। सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। मंगलवार की सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक के लड़कों ने अपने चाचा को फोन पर बताया कि प्रशासन के लोगों ने परिवार की किसी व्यक्ति को उनके पास जाने नहीं दिया है। प्रशासन की देखरेख में शव का अंतिम संस्कार किया गया है। परिवार के सभी सदस्यों की जांच हुई है। लेकिन अब तक रिपोर्ट नहीं आई है। परिजनों के मुताबिक अहमदाबाद में उनकी बिस्किट नमकीन का होल सेल का कारोबार था। उसके चचेरे भाई ने बताया कि उसने अरबों की संपत्ति वहां खड़ी की है। तीन बेटे हैं। मौत की सूचना पर ग्रामीण उनके घर पहुंचे और मामले की जानकारी लेते रहे। चचेरे भाई ने बताया कि एक बेटे की 25 अप्रैल की शादी थी। लॉकडाउन की वजह से शाटी टल गई थ। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें