फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केक काटकर मनाई गई फ्लोरेंस नाइटेंगल की जयंती 

विज्ञापन
विज्ञापन
केक काटकर मनाई गई फ्लोरेंस नाइटेंगल की जयंती  महिला अस्पताल में हुआ कार्यक्रम का आयोजन  अमर उजाला ब्यूरो  गोरखपुर। आधुनिक नर्सिग की जनक 'लेडी विद ए लैंप' फ्लोरेंस नाइटेंगल की 200वीं जयंती सोमवार को महिला चिकित्सालय में केक काटकर मनाई गई। प्रमुख अधीक्षक डॉ आनंद प्रकाश श्रीवास्तव एवं सहायक नर्सिंग अध्यक्षता रीता ने केक काटकर नर्सिंग स्टाफ को बधाई दी। डॉ आनंद प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि फ्लोरेन्स नाइटिंगेल को आधुनिक नर्सिग का जन्मदाता माना जाता है। दया व सेवा की प्रतिमूर्ति फ्लोरेंस नाइटिंगेल \"द लेडी विद द लैंप\" के नाम से प्रसिद्ध हैं। इनका जन्म एक समृद्ध और उच्चवर्गीय ब्रिटिश परिवार में हुआ था। लेकिन उच्च कुल में जन्मी फ्लोरेंस ने नर्सिंग सेवा का मार्ग चुना। आज सभी नर्सिंग स्टाफ को उनसे प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। इस मौके पर डॉ कमलेश, हेल्प डेस्क मैनेजर अमरनाथ जायसवाल, सहायक नर्सिंग अधीक्षिका रीता, सीके वर्मा, अनुभा त्रिपाठी, पूजा दुबे, संगीता खान,रागिनी, श्वेता अस्थाना, अंजू दुबे, बंदना राय, रेखा, अर्चना, विनीता, सकीना, नीलम, प्रतिभा आदि मौजूद रही। इसी क्रम में चंद्रमौली स्वामीनाथ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज में ऑनलाइन नर्स-डे मनाया गया। इस मौके पर संस्था की अध्यक्ष श्रीमती रंजना शाही, शंभू शाही, विशाल चंद्र, अमरेश ठाकुर, प्राचार्य रितु तोबिट, सर्वेश कुमार, आयुष्मान तिवारी, विष्णु गुप्ता आदि लोगों ने ऑनलाइन एक-दूसरे को शुभकामनाएं दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें