अहमदाबाद में व्यापारी की मौत के बाद मौन बैठे भाई।
- फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर जिले के गगहा ब्लॉक के रियाव गांव निवासी 45 वर्षीय एक व्यापारी की मंगलवार को अहमदाबाद में कोरोना से मौत हो गई। इसकी सूचना दोपहर में जब उसके चचेरे भाई को मिली तो गांव में मातम छा गया।
चचेरे भाई ने बताया कि दो दिन पहले उनकी तबीयत खराब थी। डॉक्टरों ने दवा दी थी तो आराम मिला था लेकिन अचानक फिर से तबीयत बिगड़ गई। सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। मंगलवार की सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक के बेटों ने अपने चाचा को फोन पर बताया कि प्रशासन के लोगों ने परिवार के किसी व्यक्ति को उनके पास जाने नहीं दिया।
प्रशासन की देखरेख में शव का अंतिम संस्कार किया गया है। परिवार के सभी सदस्यों की जांच हुई है लेकिन अब तक रिपोर्ट नहीं आई है। परिजनों के मुताबिक अहमदाबाद में उनका बिस्किट, नमकीन का होलसेल का कारोबार था। व्यापारी के तीन बेटे हैं। एक बेटे की 25 अप्रैल को शादी थी। लॉकडाउन की वजह से टाल दी गई थी।