फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली निगम ने बढ़ाई व्यापारियों की परेशानी, शहर में झूल रहे बिजली के तार

Fri, 07 Feb 2020 01:18 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापारी लगातार बिजली निगम के अधिकारियों से जर्जर पोल हटवाने के अलावा झूल रहे बिजली के तारों को लेकर शिकायत कर रहे हैं। पूरे मामले को डीएम तक पहुंचाया गया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा सकी। चेंबर ऑफ कामर्स के पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को इस संबंध में बैठक की।
विज्ञापन


अध्यक्ष संजय सिघानियां ने कहा कि शहर में झूल रहे बिजली के तारों को ऊंचा करने के लिए कई बार निगम के अधिकारियों से शिकायत की गई। व्यापार बंधु की बैठक में भी उक्त मामले के व्यापारी नेता लगातार उठाते रहे हैं। डीएम ने भी इन सभी समस्याओं को जल्द ही दूर कराने का निर्देश दिया था। इसके बाद भी निगम की तरफ से समस्याओं का निस्तारण नहीं किया जा सका। कई व्यापारियों को आवेदन के बाद कनेक्शन नहीं मिल सका।

बिलंदपुर बंधा जो सूरजकुंड विद्युत उपकेंद्र से जुड़ा है वहां पर एक भी बिजली का पोल नहीं लगा है। व्यापारियों कि समस्याओं का शीघ्र निस्तारण नहीं किया गया तो पूरे मामले की शिकायत सीएम योगी आदित्यनाथ से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्विटर भी की है शिकायत

चेंबर ऑफ कामर्स के अध्यक्ष संजय सिंघानियां ने बताया कि पूरे मामले की शिकायत यूपीपीसीएल के ट्विटर एकाउंट पर भी गई है। शिकायत के बाद जल्द ही इसपर कार्रवाई करने की जवाब भी आया है।

नहीं मिल सका मुआवजा
गणेश महोत्सव पर बिजली निगम की लापरवाही से दो घोड़ों की करंट लगने से मौत हो गई थी। पूरे मामले को डीएम के विजयेंद्र पांडियन के सामने रखा गया था। उन्होंने निगम के अधिकारियों से मुआवजा देने को भी कहा था लेकिन अभी तक दोनों व्यापारियों को मुआवजा नहीं दिया जा सका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें