फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: तीन कॉलोनाइजर्स की आठ एकड़ में अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर, मचा हड़कंप

Wed, 20 Dec 2023 02:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।

सार

जीडीए के उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन ने बताया कि अनाधिकृत रूप से विकास कार्य किए जाने पर प्लाटिंग ध्वस्त कराई गई। अनाधिकृत रूप से निर्माण, विकास एवं सरकारी भूमि पर अतिक्रमण के विरूद्ध प्रभावी रोकथाम के लिए ध्वस्तीकरण की कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
अवैध प्लाटिंग को बुलडोजर से हटवाती जीडीए की टीम।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने मंगलवार को मेडिकल रोड पर मौजा जंगल छत्रधारी में आठ एकड़ में की गई तीन कॉलोनियों की प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाया। प्लाटिंग करने वालों को हिदायत दी गई कि पहले मानचित्र स्वीकृत कराएं। अन्यथा आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। तोड़फोड़ के दौरान कोई विरोध सामने नहीं आया।
विज्ञापन


पुलिस बल की मौजूदगी में की गई कार्रवाई में मौजा जंगल छत्रधारी निकट बंगला चौराहा मेडिकल रोड पर ओम प्रकाश की तीन-तीन एकड़ में की गई दो प्लाटिंग और गौतम यादव की दो एकड़ में की गई प्लााटिंग पर बुलडोजर चला। इन कॉलोनियों का मानचित्र जीडीए से स्वीकृत नहीं कराया गया था।

जीडीए के उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन ने बताया कि अनाधिकृत रूप से विकास कार्य किए जाने पर प्लाटिंग ध्वस्त कराई गई। अनाधिकृत रूप से निर्माण, विकास एवं सरकारी भूमि पर अतिक्रमण के विरूद्ध प्रभावी रोकथाम के लिए ध्वस्तीकरण की कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी। जीडीए के प्रभारी मुख्य अभियन्ता किशन सिंह के नेतृत्व में एक्सईएन नरेन्द्र कुमार, एई कुंज बिहारी, राज बहादुर सिंह, वीके शर्मा, जेई अभियन्ता डीएन शुक्ला, रमापति वर्मा, मनीष त्रिपाठी, सुनील कुमार शर्मा आदि ने कार्रवाई कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें