फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गोरखपुर के इस कॉलोनी में अवैध कब्जा नहीं हटा तो चल सकता है बुलडोजर, डीएम को लिखा गया पत्र

Fri, 12 May 2023 03:32 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

मुख्य अभियंता आशु कालिया ने कहा कि अवैध कब्जेदारों का आवास खाली करवाने का प्रयास किया गया था। नोटिस देने के बाद भी कब्जा नहीं हटाया गया। खाली करवाने के लिए डीएम को पत्र भेजा गया है। उनके निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
GDA का बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में मोहद्दीपुर स्थित बिजली निगम की हाईडिल काॅलोनी में अभी भी 35 अवैध कब्जेदार हैं। निगम ने इनकी बिजली आपूर्ति बाधित करने की तैयारी कर ली। कब्जा नहीं हटाया गया तो उनके परिसर पर बुलडोजर भी चलाया जा सकता है। इन्हें खाली करवाने के लिए डीएम को भी निगम की तरफ से पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन


हाईडिल काॅलोनी में 265 कर्मचारी आवास हैं। इनमें से 35 में अवैध कब्जे धारक रहते हैं। बीते दिनों शिकायत पर तत्कालीन मुख्य अभियंता ने विजिलेंस से जांच करवाई। जानपद (सिविल) खंड ने चिन्हित 35 अवैध कब्जेदारों के आवास पर नोटिस चस्पा कर दिया। इसके बाद अवैध कब्जाधारकों में हड़कंप मच गया, लेकिन किसी ने खाली नहीं किया। निगम को सूचना मिली थी कि बड़ी संख्या में बाहरी लोग कब्जा कर रह रहे हैं।



नए आवास होंगे आवंटित
बिजली निगम के अभियंताओं व अन्य कर्मचारियों के लिए जल्द ही हाईडिल कॉलोनी में आवास आवंटित किए जाएंगे। लिस्ट में वरीयता क्रम के अनुसार आवंटन होंगे। पिछले दिनों मुख्य अभियंता वितरण ने मुख्य अभियंता सिविल (जानपद) से हाईडिल कॉलोनी में अवैध कब्जे की शिकायती की थी। आरोप था कि विभागीय कॉलोनी में वे लोग भी हैं, जिनका मुख्यालय गोरखपुर जोन में नहीं है। इसके अलावा बाहरी लोग भी अवैध रूप से निर्माण कर यहां रह रहे हैं।
विज्ञापन


मुख्य अभियंता आशु कालिया ने कहा कि अवैध कब्जेदारों का आवास खाली करवाने का प्रयास किया गया था। नोटिस देने के बाद भी कब्जा नहीं हटाया गया। खाली करवाने के लिए डीएम को पत्र भेजा गया है। उनके निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें