फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बजट में यूपी-महराष्ट्र को भी बिहार जैसे ही तवज्जो

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी बोले-लोगों को गुमराह कर रहा विपक्ष
विज्ञापन

केंद्रीय बजट में यूपी को रेल और सड़क मार्ग के विकास के लिए मिला करीब 40 हजार करोड़
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि केंद्र सरकार ने बजट में जितना तवज्जो बिहार और आंध्र प्रदेश को दिया, उतना ही यूपी और महराष्ट्र को भी दिया है। यूपी में रेलवे को करीब 20 हजार करोड़ का बजट मिला है, इसके अलावा लगभग 20 हजार करोड़ सड़क निर्माण के लिए भी दिया गया है। विपक्ष को इस पर भी बोलना चाहिए। विपक्ष केवल लोगों को गुमराह कर रहा है।
उन्होंने कहा कि तमिलनाडु के बजट में वहां के मुख्यमंत्री ने कई जिलों का नाम नहीं लिया तो क्या यह माना जाए कि वे अपने प्रदेश के कुछ जिलों में विकास नहीं चाहते।
विज्ञापन

पंकज चौधरी शनिवार को गोरखपुर के सर्किट हाउस में बजट 2024-25 पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बजट देश की चार मुख्य जातियों-महिला, गरीब, किसान और युवाओं के सतत विकास और उत्थान को समर्पित है। इस वर्ष का बजट 48.21 लाख करोड़ है और इसका उद्देश्य जीडीपी बढ़ाना, रोजगार के अवसर पैदा करना, शिक्षा और कौशल की गुणवत्ता बढ़ाना आदि के साथ साथ महंगाई को भी नियंत्रित रखना है।
विज्ञापन

बजट में दो राज्यों बिहार और आंध्र प्रदेश को विशेष आवंटन के सवाल पर मंत्री ने कहा कि हाल ही में तमिलनाडु राज्य की सरकार ने अपने बजट में 38 में से 27 जिलों का नाम नहीं लिया तो क्या तमिलनाडु राज्य सरकार इन 27 जिलों में कोई विकास कार्य नहीं कर रही है। केंद्र सरकार महाराष्ट्र में 76 हजार करोड़ की लागत से वधावन में नए पोर्ट की स्थापना कर रही है, फिर भी लोग कह रहे हैं कि सरकार ने महाराष्ट्र की चिंता नहीं की। यूपी को 10 नए राष्ट्रीय राजमार्ग मिलेंगे और 2000 बस्तियों को नई सड़कें मिलेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें