फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशीनगर में रामकथा के साथ गूंजेगा बुद्ध का संदेश, सीएम योगी भी हो सकते हैं शामिल

Thu, 21 Jan 2021 03:45 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
विज्ञापन
सीएम योगी अदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर में 23 जनवरी से संत मोरारी बापू रामकथा सुनाएंगे। कोविड गाइड लाइन का पालन कराने के लिए पंडाल में केवल 500 चुनिंदा श्रोताओं को आमंत्रित किया गया है। यह बापू की 854वीं रामकथा है।

विज्ञापन


यह जानकारी रामकथा प्रेमयज्ञ समिति के अध्यक्ष व प्रमुख आयोजक अमर तुलस्यान ने बृहस्पतिवार को कथा पंडाल में पत्रकारों को दी। आयोजकों ने बताया कि बापू ने कुशीनगर में रामकथा के आयोजन की इच्छा स्वयं जताई है।

आयोजकों ने बताया कि इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री को भी आमंत्रित किया गया है। हालांकि अभी उनकी सहमति मिलनी बाकी है। परंतु उम्मीद है कि 23 से 31 जनवरी के बीच चलने वाली इस कथा में एक दिन मुख्यमंत्री भी आएंगे।
विज्ञापन


रामकथा में श्रद्धालुओं को भगवान राम के साथ ही भगवान बुद्ध उपदेश भी सुनने का अवसर मिलेगा। इस मौके पर गौरव बथवाल, विक्रम अग्रवाल, प्रांजल तुलस्यान, सुधीर वर्मा, अखिलेश खेमका, कृष्ण जालान आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें