फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बसपा नेताओं ने एसएसपी से की मुलाकात, हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोरखपुर। बांसगांव थाना क्षेत्र में दस दिन पूर्व एक अल्पसंख्यक युवक की हत्या की प्राथमिकी दर्ज नहीं होने से नाराज बसपा नेताओं ने सोमवार को एसएसपी से मुलाकात की। कहा कि थाने पर जाने पर पीड़ित परिवार को डराया धमकाया जाता है। बसपा नेताओं ने चेतावनी दी की यदि प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो वे आंदोलन को बाध्य होंगे। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे बसपा नेता जावेद सिमनानी ने बताया कि वे लोग मृतक के भाई सरफराज अहमद के साथ एसएसपी से मिलने पहुंचे थे। सरफराज ने एसएसपी के सामने अपनी बातों को रखा। प्रतिनिधिमंडल में योगेंद्र बौद्ध, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अनिल कुमार पासवान, जेलर शाही उर्फ गुड्डू शाही, नवल किशोर नथानी, ऋषि कपूर आदि शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें