फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024: बांसगांव लोकसभा से बसपा प्रत्याशी होंगे डॉ राम समुझ, आंबेडकर जयंती के दिन हुई घोषणा

Sun, 14 Apr 2024 08:21 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

डॉ राम समुझ ने दिसम्बर 2008 में दिल्ली से आयकर आयुक्त पद से स्वैच्छिक सेवानिवृति लेकर राजनीति में कदम रखा। पहले उन्होंने भाजपा ज्वाइन किया। 2009 में वे बांसगांव लोकसभा से तैयारी कर रहे थे, लेकिन टिकट नहीं मिला। फिर वे बसपा में चले गए और 2012 में खजनी विधानसभा से बसपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़े, हालांकि वे चुनाव हार गए।
विज्ञापन
बसपा प्रत्याशी रामसमुझ मौर्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहुजन समाज पार्टी ने पूर्व आयकर आयुक्त डॉ. राम समुझ को बांसगांव (सुरक्षित) लोकसभा सीट से प्रत्याशी घोषित किया है। गोरखपुर के एक मैरिज हॉल में डॉ भीम राव आंबेडकर की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुख्य सेक्टर प्रभारी सुधीर कुमार भारती यह घोषणा की।

विज्ञापन


डॉ. राम समुझ सपा से चुनाव की तैयारी में थे, लेकिन गठबंधन में यह सीट कांग्रेस में खाते में चली गई और इसके बाद उन्होंने बसपा से टिकट हासिल किया है। वे इससे पहले बसपा से खजनी विधानसभा का चुनाव लड़ चुके हैं।


गोला इलाके के गोपालपुर निवासी डॉ राम समुझ ने दिसम्बर 2008 में दिल्ली से आयकर आयुक्त पद से स्वैच्छिक सेवानिवृति लेकर राजनीति में कदम रखा। पहले उन्होंने भाजपा ज्वाइन किया। 2009 में वे बांसगांव लोकसभा से तैयारी कर रहे थे, लेकिन टिकट नहीं मिला।

विज्ञापन


फिर वे बसपा में चले गए और 2012 में खजनी विधानसभा से बसपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़े, हालांकि वे चुनाव हार गए। 2019 में बसपा ने बांसगांव लोकसभा से प्रत्याशी बनाने का भरोसा दिया था पर सपा-बसपा गठबंधन में वे फिट नहीं बैठे। उसके बाद डा. रामसमुझ ने 2019 में एक बार फिर संसदीय बोर्ड की पहल पर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली।

2022 में वे सपा में आ गए। इस बार लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटे थे और प्रचार-प्रसार भी करने लगे थे। जब यह सीट गठबंधन में कांग्रेस के खाते में चली गई तो उन्होंने हाल में ही बसपा सुप्रीमो मायावती से मुलाकात की। उन्हें टिकट का भरोसा मिला। रविवार को डॉ आंबेडकर जयंती के दिन डॉ रामसमुझ के टिकट की घोषणा की गई है।

 

डा. राम समुझ ने कहर कि वह मुद्दों के आधार पर जनता के बीच जाएंगे। लोकतंत्र की रक्षा, महंगाई-बेरोजगारी, भाईचारा और बंधुत्व उनका मुद्दा होगा।लोकतंत्र आज खतरे में है उसे बचाना आवश्यक है। बांसगांव में तीन बार से भाजपा सांसद को लोग देख रहे हैं, कांग्रेस प्रत्याशी भी तीन बार लड़ चुके हैं। विधायक व मंत्री भी रहे हैं। ऐसे में परिवर्तन जरूरी है, जनता के पास अपनी अर्जी लेकर जाउंगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें