आगामी चैत्र रामनवमी में अयोध्या में लगने वाले मेले के दृष्टिगत 15 अप्रैल को दोपहर दो बजे से 19 अप्रैल की रात 12.00 बजे तक भारी वाहनों (ट्रक, डीसीएम एवं बस) का और 16 अप्रैल दोपहर 12.00 बजे से 19 अप्रैल की रात 12.00 बजे तक हल्के वाहनों का यातायात अयोध्या की ओर वाहन सीधे नहीं जाएंगे। सभी वाहनों को जीरो प्वाइंटर से डायवर्ट कर दिया जाएगा।
इधर से गुजारे जाएंगे वाहन
गोरखपुर शहर से लखनऊ जाने वाले भारी वाहनों को जीरो प्वाइंटर कालेसर से हाइवे पर चढ़ाकर तेंदुआ टोल प्लाजा से बाघागाड़ा से डायवर्ज किया जाएगा। यह वाहन बड़हलगंज के रास्ते पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे आजमगढ़ होकर जाएंगे।
जनपद कुशीनगर एवं देवरिया से लखनऊ जाने वाले भारी वाहन को बाघागाड़ा से डायवर्ट कर बड़हलगंज के रास्ते पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे (आजमगढ़) होकर भेजा जाएगा।
गीडा से लखनऊ जाने वाले भारी वाहन को गीडा सेक्टर 26 से यू टर्न कर जीरो प्वाइंट कालेसर से हाइवे पर चढ़ाकर तेंदुआ टोल प्लाजा होते हुए बाघागाड़ा से डायवर्ट कर बड़हलगंज के रास्ते पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे (आजमगढ़) होकर जाएंगे।
सोनौली से लखनऊ जाने वाले भारी वाहनों को चौकी करमैनी कैंपियरगंज से डायवर्ट कर फरेंदा उत्तरी बाईपास से धानी ढाला होते हुए भेजा जाएगा।
जिला महराजगंज से लखनऊ जाने वाले भारी वाहन को चिउटहा से यू टर्न कर जंगल कौड़िया से कैंपियरगंज की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।
महराजगंज परतावल से लखनऊ जाने वाले भारी वाहन गुलरिहा, मेडिकल कालेज रोड, खजांची स्पोर्ट कालेज, बरगदवा से चिउटहा से डायवर्ट कर जंगल कौडिया होते हुए कैंपियरगंज की तरफ डायवर्ट किए जाएंगे। ये वाहन फरेंदा उत्तरी बाईपास से धानी ढाला होते हुए जाएंगे।