फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: प्रदेश अध्यक्ष संग जोगिया पहुंचा बसपा प्रतिनिधिमंडल, मदनलाल के परिजनों से की मुलाकात; कार्रवाई की मांग की

Fri, 07 Feb 2025 07:41 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती

सार

बस्ती में  बसपा प्रतिनिधिमंडल ने जोगिया गांव पहुंचकर मृतक मदनलाल के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान कहा कि मदनलाल की हत्या हुई या सामान्य मौत है। पार्टी इसे लेकर गंभीर है और पीड़ित परिवार को हर संभव न्याय दिलाएगी। 
 
विज्ञापन
जोगिया पहुंचा बसपा प्रतिनिधिमंडल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने बृहस्पतिवार को पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओें के साथ मुण्डेरवा थाना क्षेत्र के जोगिया गांव पहुंचकर मृतक मदनलाल के परिजनों से मुलाकात की। कहा कि मदनलाल की हत्या हुई या सामान्य मौत है। पार्टी इसे लेकर गंभीर है और पीड़ित परिवार को हर संभव न्याय दिलाएगी। मौके पर पहुंची सीओ स्वर्णिमा सिंह से घटना की जांच के संबंध में बातचीत की।

विज्ञापन


बसपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि दलित मदनलाल की मौत पूरी तरह से संदिग्ध है और ऐसा लगता है कि उसकी हत्या की गई है। कहा कि बसपा पीड़ित परिवार के साथ है। मांग की कि मदनलाल के मौत प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच कराकर दोषियों को दंड दिलाया जाए। मदनलाल के पिता चंद्रिका प्रसाद और परिजनों को भरोसा दिलाया कि संकट की इस घड़ी में बसपा उनके साथ है। कहा कि 29 जनवरी को घटित घटना में अभी तक दोषियों को गिरफ्तार न किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है।

बसपा जिलाध्यक्ष जयहिंद गौतम ने बताया कि बसपा प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल के साथ राष्ट्रीय महासचिव पूर्व राज्यसभा सदस्य मुनकाद अली, कल्पनाथ बाबूजी, विपिन शुक्ल, राम सूरत चौधरी, भगवान दास, लवकुश पटेल, संजय धूसिया, सीताराम शास्त्री, लालचन्द निषाद, धर्मदेव प्रिर्यदर्शी, राजेंद्र गौतम, यशवंत निगम, अतर सिंह, राम सागर, ओम प्रकाश गौतम, आशुतोष सिंह, दीपक कुमार के साथ ही बसपा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें