फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में बिहार जा रहे थे बीएसएफ के जवान, पुलिसकर्मियों ने किया वापस

Fri, 01 May 2020 12:07 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, सेवरही/समऊर बाजार(कुशीनगर)।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के समऊर बाजार के रास्ते छपरा (बिहार) जा रही बीएसएफ की टुकड़ी को बृहस्पतिवार शाम भागी पट्टी बाजार में बिहार पुलिस ने रोक दिया। पुलिसकर्मी लॉकडाउन और गोपालगंज जिले में कोरोना के केस मिलने के कारण सीमा सील किए जाने संबंधी डीएम के आदेश का हवाला दे रहे थे। ऐसे में जवान वापस लौट गए।
विज्ञापन


पटहेरवा थाना क्षेत्र से होकर बीएसएफ के जवान बिहार जा रहे थे। इनकी गाड़ियां समऊर बाजार पुलिस चौकी पहुंची तो वहां चौकी इंचार्ज राकेश रौशन सिंह ने यूपी की तरफ से सील सीमा को खोल दिया। गोपालगंज जिले के कटेया थाना क्षेत्र के भागी पट्टी में बिहार पुलिस ने अपना बैरियर नहीं हटाया।

वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने डीएम के आदेश का हवाला देते हुए बैरियर खोलने से मना कर दिया। चौकी इंचार्ज समऊर राकेश रौशन सिंह ने बताया कि बिहार पुलिस की तरफ से बैरियर नहीं खुलने पर बीएसएफ कर्मी वापस लौट गए। वहीं कटेया (बिहार) के थाना प्रभारी अश्वनी तिवारी ने बताया कि सिपाहियों ने उसे इस तरह की कोई जानकारी नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें