- गोरखपुर में 28 केंद्रों पर हुई बीएससी नर्सिंग की प्रवेश परीक्षा
- परीक्षार्थियों ने बताया-पाठ्यक्रम से अलग भी आए थे कई सवाल
गोरखपुर। बीएससी नर्सिंग में प्रवेश के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा रविवार को गोरखपुर के 28 परीक्षा केंद्रों पर हुई। केंद्रों से बाहर निकलने के बाद अभ्यर्थियों ने प्रश्नपत्र को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं दीं। अधिकांश परीक्षार्थियों का कहना कि फिजिक्स के प्रश्न थोड़े कठिन और उलझाने वाले थे, जबकि अंग्रेजी और रसायन विज्ञान के प्रश्नों ने उन्हें काफी राहत दी।
परीक्षार्थियों के अनुसार, प्रश्नपत्र का स्तर कुल मिलाकर मध्यम रहा लेकिन फिजिक्स में कुछ ऐसे प्रश्न पूछे गए जो सामान्य तैयारी से अलग थे। कई सवालों को हल करने में अधिक समय लगा। कुछ प्रश्न पाठ्यक्रम से थे, जबकि कई प्रश्न पाठ्यक्रम के बाहर भी आए थे।
-
परीक्षार्थियों से बातचीत
अंग्रेजी के अधिकांश प्रश्न सरल और समझने में आसान थे। व्याकरण, शब्दावली और रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन से जुड़े प्रश्न अपेक्षा के अनुरूप आए थे। वहीं केमेस्ट्री में भी अधिकांश प्रश्न एनसीईआरटी आधारित और परिचित विषयों से पूछे गए। उम्मीद परीणाम अच्छा आएगा।
- संजना तीवारी, परीक्षार्थी
-
फिजिक्स में संख्यात्मक प्रश्नों की संख्या अपेक्षाकृत अधिक थी। फिजिक्स के प्रश्नों में कैलकुलेशन ज्यादा था, इसलिए समय ज्यादा लागा। बायोलॉजी के प्रश्न संतुलित थे। कुल मिलाकर ठीक था, कुछ ऐसे भी प्रश्न आए थे जो पाठ्यक्रम के बाहर के थे।
- प्रगति रमन, परीक्षार्थी
प्रश्नपत्र में कुछ सवाल ऐसे भी थे जो सामान्य तैयारी से अलग लगे। उन्होंने बताया कि कई प्रश्न पाठ्यक्रम पर आधारित थे लेकिन कुछ प्रश्नों के विकल्प इतने करीब थे कि सही उत्तर चुनने में समय लगा।
- रूपा, परीक्षार्थी
परीक्षा की तैयारी पिछले छह महीनों से की थी। केमेस्ट्री और बायोलॉजी में अच्छे अंक आने की उम्मीद है लेकिन फिजिक्स उम्मीद से कठिन रहा। समय प्रबंधन सबसे बड़ी चुनौती साबित हुआ। प्रश्नपत्र संतुलित था, उम्मीद रिजल्ट अच्छा आएगा।
- श्रेया भारतीय, परीक्षार्थी