फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बीएसए ने तीन शिक्षकों को किया निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। कार्यालयी कार्य में अवरोध उत्पन्न करने व अमर्यादित आचरण के आरोप में बीएसए ने शनिवार को बड़हलगंज विकास खंड के परिषदीय विद्यालय के तीन शिक्षकों को निलंबित कर दिया। कार्रवाई के बाद निलंबित शिक्षकों को नगर संसाधन केंद्र गोरखपुर से संबद्ध किया गया है। बीएसए ने मामले की जांच के लिए दो सदस्यीय जांच समिति का गठन करते हुए तत्काल रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं। निलंबन की कार्रवाई की जद में आने वाले शिक्षकों में कंपोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय विमुटी के इंचार्ज प्रधानाध्यापक, कंपोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय महुआपार में सहायक अध्यापक शामिल हैं।
विज्ञापन

बीएसए रमेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि निलंबित शिक्षकों के आरोपों की जांच के लिए दो सदस्यीय जांच समिति गठित कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें