फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: गोरखपुर में भाई-बहन की मौत के बाद...मां ने भी तोड़ा दम- 10 वर्ष पहले पिता का भी उठ चुका है साया

Thu, 01 May 2025 01:34 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

जहर खाने के बाद गंभीर अवस्था में पुलिस ने मां-बेटी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान युवक की बहन सुप्रिया (14) की बुधवार की शाम को मौत गई। जबकि, मां कौशिल्या की मौत बृहस्पतिवार की सुबह मेडिकल कॉलेज में हो गई।
विज्ञापन
गंभीर अवस्था में मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया था, जहां सुबह मां कौशल्या की भी मौत हो गई - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरपुर-बुदहट थाना क्षेत्र के कूचडेहरि गांव में मां के डांटने से नाराज मोहित कन्नौजिया (18) ने बुधवार को फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली थी। बेटे को फंदे से लटका देख उसकी मां और फिर 14 वर्षीय बहन ने भी जहर (सल्फास) खा लिया था।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने मां-बेटी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान युवक की बहन सुप्रिया (14) की शाम को मौत गई। जबकि, मां कौशिल्या की मौत बृहस्पतिवार की सुबह मेडिकल कॉलेज में हो गई। इस घटना के बाद अब परिवार में सिर्फ बुजूर्ग बाबा बचे हैं।

मोहित के बाबा हरिलाल (72) ने बताया कि वो बुधवार को पशु चराने गए थे। लौटे तो दरवाजे पर भीड़ देखकर सहम गए। घटना सुनते ही जमीन पर बैठ गए। वह रोते हुए कह रहे थे कि पता होता तो मैं कभी नहीं जाता। सुप्रिया और मोहित ही मेरे लिए सहारा थे। दिन भर सुप्रिया मेरी सेवा करती थी।
विज्ञापन


बेटे की मौत 10 साल पहले हो चुकी है। पहले बेटे को कंधा दिया, अब पोते-पोती कंधा देना पड़ेगा। यह पता होता तो पहले ही अपना गला घोंट लेता। मेरी तो समझ में ही नहीं आ रहा है कि अचानक एक ही दिन में क्या हो गया। 10 दिन पहले ही अहमदाबाद से मोहित घर आया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें