फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पति को छोड़ भागी दूल्हन, थाने पहुंचकर बोली-'प्रेमी के साथ जीएंगे, मरेंगे भी' ; जानें क्या हुआ

Thu, 09 May 2024 11:06 AM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

दुल्हन प्रेमी संग गुलरिहा थाने पहुंची। थाने पर दुल्हन बोली कि वह बालिग है, प्रेमी के साथ जीयेगी और साथ में ही मरेगी। उधर आरोपी प्रेमी की मां ने दोनों युगल को घर में रखने से इंकार कर दिया। पिपराइच पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
जिद पर अड़ गई दुल्हन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर के पिपराइच क्षेत्र में एक नवविवाहिता शादी के 16 वें दिन चचेरी बहन की शादी से लापता हो गई थी। पति ने ससुराल के दो युवकों के खिलाफ पिपराइच थाने में अपहरण का केस दर्ज कराया तो बुधवार की सुबह दुल्हन प्रेमी संग गुलरिहा थाने पहुंची।

विज्ञापन


थाने पर दुल्हन बोली कि वह बालिग है, प्रेमी के साथ जीयेगी और साथ में ही मरेगी। उधर आरोपी प्रेमी की मां ने दोनों युगल को घर में रखने से इंकार कर दिया। पिपराइच पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र के सोनराइज उर्फ बड़े गांव के एक युवक की शादी 14 अप्रैल को गुलरिहा थाना क्षेत्र की लड़की से हुई। शादी के 16 वें दिन दुल्हन चचेरी बहन की शादी में गई।
विज्ञापन


जहां बहन की शादी संपन्न होने से पहले रात 11:30 बजे अपने गांव के प्रेमी के साथ फरार हो गई। दुल्हन के पति की तहरीर पर पिपराइच पुलिस आरोपी शेरा और विशाल के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें तलाश रही थी।

आरोपी की मां ने रखने से किया इंकार
जानकारी होने पर बुधवार की सुबह दुल्हन प्रेमी के साथ गुलरिहा थाने पहुंची। वहां बालिग होने और साथ जीने मरने की बात कहने लगी। आरोपी शेरा की मां तारा देवी ने बताया की उसके पति की मृत्यु के बाद वह टैम्पो चलाकर अपने बेटे पाल पोश कर बड़ा की है।

जब बेटे ने अपनी मां का सम्मान नही किया तो उसे घर में रहने का कोई अधिकार नहीं है। पुलिस का कहना है कि दोनों बालिग हैं, विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें