फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुर की साजिश का हुए शिकार: घर में चल रही थी बहुभोज की तैयारी, दुल्हन को उठा ले गई पुलिस; पति ने किया हंगामा

Thu, 02 Mar 2023 07:11 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज़ एजेंसी, सलेमपुर

सार

गिरफ्तारी के बाद युवक ने अपनी पत्नी को बचाने का काफी प्रयास किया। लेकिन पुलिस ने उसकी एक नहीं सुनी।
विज्ञापन
दुल्हन को उठा ले गई पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोर्ट मैरेज शादी के बाद प्रेमी के घर बहुभोज की तैयारी चल रही थी। इसी बीच मध्य प्रदेश पुलिस ने सलेमपुर के एक मकान से दुल्हन को उसके प्रेमी के साथ गिरफ्तार कर कोतवाली उठा लाई। कोतवाली में युवती का प्रेमी कोर्ट मैरेज का प्रमाणपत्र व बहुभोज का निमंत्रण कार्ड दिखाता रहा, लेकिन पुलिस ने उनकी एक न सुनी और युवती को खींचते हुए अपने वाहन में बैठा लिया। इसको लेकर उसके पति ने कोतवाली में हंगामा किया।

विज्ञापन

लार थाना क्षेत्र के एक युवक का कुछ दिन पूर्व सोशल मीडिया के जरिए बिहार की एक युवती से प्रेम हो गया। दोनों के बीच प्यार इतना बढ़ गया कि दोनों एक-दूसरे के साथ जीने-मरने की कसमें खाने लगे। जब इसकी जानकारी युवती के परिजनों को हुई तो उसे मध्य प्रदेश लेकर चले गए। लेकिन युवती अपने परिजनों को मध्य प्रदेश से छोड़कर अकेली 21 जनवरी को अपने प्रेमी से मिलने सलेमपुर आ गई। उसी दिन दोनों ने देवरिया न्यायालय में कोर्ट मैरेज कर ली। दूसरी तरफ युवती के पिता ने उसी दिन मध्य प्रदेश के बिलौवा थाना में युवती के गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज करा दिया। उधर, कोर्ट मैरेज होने के बाद युवक-युवती पति-पत्नी के तौर पर सलेमपुर में एक किराए के मकान में रहने लगे।

विवाह के बाद युवक के परिजन बहुभोज की तैयारी में जुट गए। 13 मार्च को बहुभोज के लिए रिश्तेदारों व मित्रों को निमंत्रण कार्ड भी बांट दिया गया। परिवार के लोग हंसी-खुशी से बहुभोज की तैयारी में जुट गए थे। इसी बीच गुरुवार की सुबह मध्य प्रदेश पुलिस को इसकी भनक लगी तो उसने युवती के परिवार वालों के साथ नगर के एक कमरे से कोतवाली पुलिस की मदद से युवती को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन

गिरफ्तारी के बाद युवक ने अपनी पत्नी को बचाने का काफी प्रयास किया। लेकिन पुलिस ने उसकी एक नहीं सुनी। कोतवाल गोपाल पांडेय ने कहा कि मध्य प्रदेश पुलिस न्यायालय का आदेश लेकर आई थी। इसमें युवती को हाजिर होना था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें