फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बारिश के पानी के विवाद में मारा चाकू, युवती की मौत- पहले कहासुनी हुई; हिंसक हो गया विवाद

Sat, 02 May 2026 02:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

विवाद के दौरान दोनों तरफ से ईंट-पत्थर चले। आरोप है कि सूबेदार पक्ष की ओर से चाकू से हमला किया गया, जिसमें शिवधन प्रसाद की 21 वर्षीय बेटी श्रुति गंभीर रूप से घायल हो गई।
बीच-बचाव करने आया एक अन्य युवक भी घायल हुआ। परिजन घायल श्रुति को तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी सूबेदार मौके से भाग निकला।
विज्ञापन
बारिश के पानी को लेकर विवाद में चाकूबाजी, युवती की इलाज के दौरान मौत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना क्षेत्र के भस्मा गांव में बारिश के पानी को लेकर दो पड़ोसियों के बीच हुआ विवाद शुक्रवार की शाम अचानक हिंसक झड़प में बदल गया। ईंट-पत्थर चलने के बाद चाकूबाजी में घायल 21 वर्षीय युवती ने जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने एक आरोपी की पत्नी को हिरासत में ले लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, भस्मा गांव में रहने वाले शिवधन प्रसाद के घर का पानी पड़ोसी सूबेदार के मकान की दीवार पर गिर रहा था। दीवार में पहले से दरार होने के कारण सूबेदार ने इसका विरोध किया था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, जो कुछ ही देर में मारपीट में बदल गई।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विवाद के दौरान दोनों तरफ से ईंट-पत्थर चले। आरोप है कि सूबेदार पक्ष की ओर से चाकू से हमला किया गया, जिसमें शिवधन प्रसाद की 21 वर्षीय बेटी श्रुति गंभीर रूप से घायल हो गई।
बीच-बचाव करने आया एक अन्य युवक भी घायल हुआ। परिजन घायल श्रुति को तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी सूबेदार मौके से भाग निकला।

पुलिस के अनुसार, शिवधन प्रसाद इस समय मुंबई में हैं, जबकि घर पर उनके बेटे आकाश, विशाल और पत्नी रीता देवी मौजूद थीं। बेलीपार थाना प्रभारी विशाल सिंह ने बताया कि मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है, लेकिन प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें