बीआरडी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गणेश कुमार ने बताया कि स्टाफ नर्स और वार्ड ब्वॉय के नाम सामने आए हैं। अगर कोई भी साक्ष्य के साथ यह शिकायत करता है कि निजी अस्पतालों में बीआरडी के स्थायी डॉक्टर मरीजों का इलाज कर रहे हैं तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
फर्जीवाड़े में बीआरडी का एक डॉक्टर जा चुका है जेल
भटहट के सत्यम हॉस्पिटल में मरीज की मौत के मामले में बीआरडी का एक डॉक्टर जेल जा चुका है। डॉक्टर सुनील कुमार सरोज पर आरोप है कि उसके नाम पर अस्पताल का स्थायी पंजीकरण था। लेकिन, वह अस्पताल में न बैठकर दिल्ली में पीजी की पढ़ाई कर रहा था। जबकि, उसके नाम पर अस्पताल में झोलाछाप मरीजों का ऑपरेशन कर रहा था।
बीआरडी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य गणेश कुमार ने कहा कि बीआरडी के स्टाफ नर्स और वार्ड ब्वॉय का नाम निजी एंबुलेंस से निजी अस्पताल भेजने के मामले में सामने आया है। कमेटी बनाकर जांच कराई जा रही है। इसके अलावा सीनियर डॉक्टरों की एक और कमेटी बनाई जाएगी, जो बीआरडी के डॉक्टरों पर नजर रखेगी कि कहीं यह निजी अस्पतालों में प्रैक्टिस तो नहीं कर रहे हैं। अगर ऐसा करते हैं तो कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।