फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीआरडी : तीन मंजिल का होगा अत्याधुनिक ट्रामा सेंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
- आधुनिक तकनीकी सुविधाओं से लैस होगा 100 बेड का ट्रामा सेंटर
विज्ञापन

- बनाने में खर्च होंगे 38 करोड़ रुपये, दो साल में बनकर हो जाएगा तैयार
- गंभीर रोगियों को मिलेगी इलाज की बेहतर सुविधा

संवाद न्यूज एजेंसी

गोरखपुर। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में बनने वाला अत्याधुनिक ट्रामा सेंटर ग्राउंड फ्लोर सहित तीन मंजिल का होगा। इस ट्रामा सेंटर के अलग-अलग मंजिलों पर इमरजेंसी, ऑपरेशन थिएटर, आईसीयू, जांच और अन्य सहायक सेवाओं की व्यवस्था की जाएगी।
38 करोड़ की लागत से बनने वाले इस अत्याधुनिक ट्रामा सेंट में कुल 100 बेड होंगे। इसमें आपात चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी। बीआरडी मेडिकल कॉलेज परिसर में प्रस्तावित यह ट्रामा सेंटर दो साल में पूरी तरह बनकर तैयार हो जाएगा। नया ट्रामा सेंटर पूरी तरह आधुनिक तकनीक और सुविधाओं से लैस होगा। यहां गंभीर रूप से घायल मरीजों, सड़क दुर्घटना, सिर की चोट, मल्टी ट्रॉमा और अन्य इमरजेंसी मामलों में तत्काल उपचार की व्यवस्था होगी। इससे मरीजों को रेफर करने की जरूरत कम पड़ेगी।
विज्ञापन

फिलहाल बीआरडी मेडिकल कॉलेज में 50 बेड का ट्रामा सेंटर संचालित है, जहां सीमित संसाधनों में मरीजों का इलाज किया जा रहा है। इस नए ट्रामा सेंटर के बन जाने के बाद बीआरडी मेडिकल कॉलेज में गंभीर दुर्घटनाओं और आपात स्थितियों में बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी।
इस परियोजना का शिलान्यास इसी साल अप्रैल माह में मुख्यमंत्री की ओर से किया गया था। निर्माण की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम को सौंपी गई है। फिलहाल नए ट्रामा सेंटर के नींव निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है। इस भवन को पूरा करने में 2 साल का समय लगना है।
विज्ञापन

बीआरडी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राम कुमार जायसवाल ने बताया कि नए ट्रामा सेंटर के बन जाने से गंभीर रोगियों को इलाज में बेहतर सुविधा मिल सकेगी, इस भवन का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें