संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज में ईमेल के जरिये राजेंद्र हॉस्टल के एक छात्र ने रैगिंग का आरोप लगाया था। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कॉलेज प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी है। 12 सदस्यीय टीम इस समय जांच कर रही है। रिपोर्ट एक सप्ताह में आने की उम्मीद है। पहले के आधार पर सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे है। प्राचार्य डॉ. रामकुमार जायसवाल ने बताया कि रैगिंग के मामले में टीम अपना कार्य कर रही है। मामले को गंभीर मानते हुए इसे एंटी रैगिंग कमेटी को सौंप दिया गया है जो एक सप्ताह में अपनी रिपोर्ट देगी।