-शाहपुर के धर्मपुर में मंगलवार रात 1:30 बजे हुई घटना, बुधवार दोपहर 12 बजे बिजली बहाल
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। शाहपुर उपकेंद्र के धर्मपुर स्थित महुआ तिराहे के पास मंगलवार रात 1:30 बजे डंपर ने बिजली के पोल में टक्कर मार दिया। इससे लगभग 50 से ज्यादा घरों की बिजली गुल हो गई। बुधवार दोपहर 12 बजे के बाद बिजली बहाल की गई। इसके बाद उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली।
बिजली निगम की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात लगभग 1:30 बजे धर्मपुर स्थित महुआ तिराहे की ओर से जा रहे डंपर ने बिजली के पोल में टक्कर मार दिया। इससे सीमेंटेड पोल टूट गया और लगभग 50 से ज्यादा घरों की बिजली गुल हो गई। सूचना पर पहुंचे बिजलीकर्मियों ने पोल को सड़क से हटाया व तारों को ठीक किया। बुधवार सुबह से बिजली कर्मी काम पर लग गए जिसके बाद नया पोल लगाकर बिजली आपूर्ति बुधवार दोपहर 12 बजे के बाद बहाल कर दी गई।
शाहपुर के सहायक अभियंता वीके जायसवाल ने बताया कि मंगलवार रात 1:30 बजे डंपर ने पोल पर टक्कर मार दिया। बुधवार दोपहर 12 बजे नया पोल लगाकर बिजली बहाल कर दी गई।