फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीआरडी मेडिकल कॉलेज में 14 घंटे तक नहीं हो सका एक भी कोरोना जांच, जानिए क्या है बड़ी वजह

Thu, 23 Jul 2020 07:00 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
कोरोना वायरस। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी लैब में एक लैब टेक्नीशियन के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद लैब करीब 14 घंटे बंद रही और जांच भी नहीं हुई। लैब को तीन बार सैनिटाइज कराने के बाद बृहस्पतिवार दोपहर बाद करीब दो बजे जांच के लिए लैब खोल दी गई। एहतिहायतन लैब के सभी कर्मचारियों की जांच कराई गई।
विज्ञापन


दरअसल, एक महिला लैब टेक्नीशियन में कोरोना की पुष्टि होने के बाद हड़कंप मच गया। लैब को रात 12 बजे से 14 घंटे के लिए बंद कर दिया गया। बता दें कि इसी लैब में गोरखपुर मंडल के सभी जिलों के करीब एक हजार नमूनों की जांच होती है। लैब में 40 लैब टेक्नीशियन सहित 70 कर्मचारी कार्यरत हैं।

इसे भी पढ़ें- देवरिया में डॉक्टर, पूर्व विधायक व सिपाही सहित 25 की रिपोर्ट मिली कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन


विभागाध्यक्ष डॉ. अमरेश सिंह ने कहा कि लैब टेक्नीशियन में संक्रमण की पुष्टि के बाद सैनिटाइजेशन के लिए लैब कसे 14 घंटे के लिए बंद कर दिया गया था। तीन बार लैब को सैनिटाइज करवाया गया है। बृहस्पतिवार को दोपहर बाद दो बजे से पुन: जांच शुरू कर दी गई है।  
विज्ञापन


लैब सहायक भी संक्रमित, लैब बंद करने की मांग
गोरखपुर जिला अस्पताल में एक लैब सहायक भी कोरोना संक्रमित पाया गया है। इसे लेकर कर्मचारियों में भय बना हुआ है। उनका कहना है कि लैब बंद को कर सैनिटाइज कराया जाए। कर्मचारियों ने कम से कम 14 घंटे लैब बंद करने की मांग की है।



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें