फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur news: बीआरडी के डॉक्टर की कार से कुचलकर कर्मचारी की मौत, एक घायल

Tue, 10 Oct 2023 09:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

मुड़िला उर्फ मुंडेरा निवासी बैजनाथ (58) व कुशीनगर जिले के अहिरौली थाना क्षेत्र के खुरहुरिया निवासी मार्कंडेय भारती (24) मेडिकल कॉलेज के फार्माक्लोजी विभाग में चतुर्थ श्रेणी के संविदा कर्मचारी हैं। सोमवार की शाम साढ़े पांच बजे ड्यूटी खत्म होने के बाद दोनों एक ही बाइक से घर जा रहे थे कि परिसर में ही बीआरडी के चिकित्सक डॉक्टर राहुल की तेज रफ्तार कार की चपेट में आ गए।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में सीज की गई डॉक्टर की कर इसी से हुआ है हादसा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर बीआरडी मेडिकल काॅलेज परिसर में सोमवार शाम डॉक्टर राहुल की कार की चपेट में आने से बाइक सवार मेडिकल काॅलेज के दो कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से एक को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे का इलाज ट्राॅमा सेंटर में चल रहा है। बीआरडी में कार की स्पीड को लेकर चर्चाएं रहीं। आरोपी डॉक्टर राहुल के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, चिलुआताल थाना क्षेत्र के मुड़िला उर्फ मुंडेरा निवासी बैजनाथ (58) व कुशीनगर जिले के अहिरौली थाना क्षेत्र के खुरहुरिया निवासी मार्कंडेय भारती (24) मेडिकल कॉलेज के फार्माक्लोजी विभाग में चतुर्थ श्रेणी के संविदा कर्मचारी हैं।

इसे भी पढ़ें: पुलिस की दो टूक- तेज आवाज में डीजे बजाया तो करेंगे सीज, जाएंगे जेल
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि सोमवार की शाम साढ़े पांच बजे ड्यूटी खत्म होने के बाद दोनों एक ही बाइक से घर जा रहे थे कि परिसर में ही बीआरडी के चिकित्सक डॉक्टर राहुल की तेज रफ्तार कार की चपेट में आ गए। घायलों को चिकित्सक के ही कार से ट्राॅमा सेंटर लाया गया, जहां बैजनाथ को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया जबकि मार्कंडेय का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। मेडिकल कॉलेज चौकी प्रभारी विवेक मिश्रा ने बताया कि आरोपी डॉक्टर पर केस दर्ज कर कार सीज कर दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें