फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले: 'सपा सरकार में वन डिस्ट्रिक माफिया, हमारी सरकार में वन डिस्ट्रिक वन प्रोडक्ट'

Fri, 26 Apr 2024 06:40 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर

सार

डिप्टी सीएम ने कहा कि केंद्र सरकार ने जल जीवन मिशन के तहत हर घर पीने का स्वच्छ पानी उपलब्ध कराने के लिए कार्य किया। जिसका लाभ लोगों को मिल रहा है।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सूबे के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने शुक्रवार को यहां कहा कि जब प्रदेश में सपा की सरकार थी तो वन डिस्ट्रिक वन माफिया का राज हुआ करता था। गुण्डों और माफियों के कारण शाम होते ही बहू-बेटियों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया था। भाजपा की सरकार बनी तो जिला और प्रदेश माफिया मुक्त हो गया। इनके स्थान पर अब वन डिस्ट्रिक वन प्रोडक्ट ने ले लिया है। विकास की गति तेज हुई।

विज्ञापन


बनियाबारी के पास स्थित एक मैरिज हाल में भाजपा के सोशल मीडिया सम्मेलन में ब्रजेश पाठक ने कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार बनने से पूर्व कांग्रेस की सरकार में गैस सिलेंडर पाने के लिए सांसद, विधायक की सिफारिश लगानी पड़ती थी। गैस गोदाम के बाहर लंबी लाइनें लगा करती थीं, लेकिन केंद्र में भाजपा की सरकार बनने के बाद नि:शुल्क गैस कनेक्शन प्रदान किए गए। अब गैस सिलेंडर के लिए लाइन नहीं लगानी पड़ती है। 

केंद्र सरकार ने जल जीवन मिशन के तहत हर घर पीने का स्वच्छ पानी उपलब्ध कराने के लिए कार्य किया। जिसका लाभ लोगों को मिल रहा है। इज्जत घर बनवाकर सम्मान का सुरक्षित करने का प्रयास किया। गरीबों को मकान मुहैया कराया गया और पांच लाख तक के मुफ्त इलाज की व्यवस्था आयुष्मान कार्ड के जरिये की गई। इस सब उपलब्धियों के बदौलत एक बार फिर भाजपा सरकार को वोट दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें