फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: 13 स्थानों पर दृष्टिबाधितों के लिए बनेगा ब्रेल लिपी वाले टाइल्सों का फुटपाथ

Thu, 29 Jun 2023 01:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
13 स्थानों पर दृष्टिबाधितों के लिए बनेगा ब्रेल लिपी वाले उभरे टाइल्सों का फुटपाथ
विज्ञापन

0- राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के तहत नगर निगम सभी सड़कों के किनारे बनाएगा फुटपाथ
संवाद न्यूज एजेंसी



गोरखपुर। नगर निगम दृष्टिबाधितों की सहूलियत के लिए आधुनिक विधि वाले फुटपाथ तैयार करेगा। जिसके लिए शहर के 13 स्थानों को चिन्हित किया गया है, जहां फुटपाथ पर रंगीन टाइल्स लगाए जाएंगे। इसके अलावा ब्रेल लिपी वाले उभरे टाइल्स भी लगाये जाएंगे। जिससे इन पर चलने में दृष्टिबाधितों को किसी तरह की दिक्कत नहीं होगी। साथ ही इसके आस-पास के इलाको को ग्रीन बेल्ट की तरह विकसित किया जाएगा। इन फुटपाथ को नए तरीके से तैयार करने में करीब कुल 6 करोड़ 60 लाख 32 हजार रुपये का खर्च आएगा।
राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (एनसीएपी) के तहत महानगर की सभी सड़कों के किनारे फुटपाथ बनाया जाएगा। इसका काम भी शुरू हो गया है। राज्य स्मार्ट सिटी में शामिल महानगर की सुंदरता बढ़ाने के लिए नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने रंगीन इंटरलाकिंग ईंट लगाने के निर्देश दिए। साथ ही दृष्टिबाधितों की सहूलियत के लिए फुटपाथ के बीच में उभार वाली टाइल्स लगाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

00- इन स्थानों पर किया जाना है काम
रेलवे स्टेशन के करीब महाराणा प्रताप मूर्ति के निकट से सिंचाई विभाग आफिस तक रंगीन इंटरलाॅकिंग कार्य, यूनिवर्सिटी चौराहे से मोहद्दीपुर चौराहे तक डिवाईडर पर ग्रीन बेल्ट, सिविल लाइन मोड़ से रेलवे बस स्टेशन के निकट तक रंगीन इंटरलाॅकिंग, सिविल लाइन में पुलिस लाइन तिराहा से रेलवे-बस स्टेशन तक दाईं पटरी पर रंगीन इंटरलॉकिंग, सिविल लाइन में गणेश चौराहा से यूनिवर्सिटी चौराहा, सिविल लाइन में इंदिरा बाल बिहार से हरिओम नगर तिराहा, आरटीओ तिराहा तक रंगीन इंटरलॉकिंग, नगर निगम स्थित नवीन भवन के सामने महंत अवैद्यनाथ की मूर्ति के दोनों तरफ ग्रीन बेल्ट, श्रीगोरखनाथ चिकित्सालय से एमपी पॉलिटेक्निक तिराहे तक डिवाइडर पर ग्रीन बेल्ट, एमएमएमयूटी के सामने ग्रीन बेल्ट विकास, पटरी पर रंगीन इंटरलाॅकिंग, पुर्दिलपुर में मुख्य मार्ग अग्रसेन तिराहे से जुबिली तिराहा तक पटरी पर रंगीन इंटरलाॅकिंग, पीएनबी बैंक गली मोड़ से अग्रसेन तिराहा तक पटरी पर रंगीन इंटरलॉकिंग, शाहपुर में बिजली आफिस से लिटिल फ्लावर स्कूल के मोड़ तक रंगीन इंटरलॉकिंग, धर्मशाला बाजार में गंगेज होटल से तरंग क्रॉसिंग तक रंगीन इंटरलॉकिंग व सड़क सुधार, रायगंज में नांगलिया पुलिया से नार्मल कब्रिस्तान तक रंगीन इंटरलॉकिंग का काम होना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें