फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार किशोर की मौत, एक घायल

Thu, 03 Dec 2020 05:03 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक सड़क हादसे में एक शख्स की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बैतालपुर कस्बा के विशुनपुरा मोड़ के समीप बोलेरो की टक्कर के बाद ट्रक की चपेट में आने से घर लौट रहे बाइक सवार एक किशोर समेत दो गंभीर रुप से घायल हो गए।

विज्ञापन


उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने किशोर को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं ट्रक चालक समेत गाड़ी को पुलिस ने कब्जे में ले लिया, जबकि बोलेरो लेकर चालक फरार हो गया।

गौरीबाजार थानाक्षेत्र के बेलडरिया गांव निवासी राजेंद्र यादव का सबसे छोटा बेटा 17 वर्षीय विकास यादव गांव के अशोक (20) पुत्र रमाकांत के साथ बुधवार की देर शाम बाइक पर सवार होकर बरई टोला एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए घर से निकला। वह साथी के साथ भोजन करके घर के लिए निकलने को हुआ, तभी घर से फोन आया कि बैतालपुर से कुछ सामान लेकर आना।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

चालक हुआ फरार

इसके बाद वह अपने साथी के साथ बैतालपुर के लिए निकला। देर रात होने के चलते सामान नहीं मिला, जिसके बाद वे बाइक से घर जा रहे थे। अभी बैतालपुर कस्बा के विशुनपुरा मोड़ से मुड़ने वाले थे कि गोरखपुर की तरफ से तेज रफ्तार बोलेरो ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर दूसरी लेन में चली गई, उसी दौरान देवरिया की ओर से आ रही तेज रफ्तार ट्रक आ गया, जिसकी चपेट में आने से बाइक सवार दोनों लोग घायल हो गए।

रात होने के कारण सड़क सुनसान था, इसका फायदा बोलेरो चालक उठाते हुए भाग निकला, वहीं ट्रक चालक को वाहन समेत पुलिस ने पकड़ लिया। घायल विकास व अशोक को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने विकास को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया, जबकि अशोक का इलाज चल रहा है। विकास तीन भाइयों में सबसे छोटा था। पिता राजेंद्र यादव हरियाणा के एक प्राइवेट कंपनी में कार्य करते हैं। घर पर मां और उसके भाई साथ रहते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें