फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे चाचा-भतीजा, नहीं पता था रास्ते में मिलेगी मौत

Tue, 08 Dec 2020 03:50 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, सहजनवां (गोरखपुर)।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के गीडा थाना क्षेत्र के तेनुआ टोल प्लाजा के पास डम्पर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि बाइक पर पीछे बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, गुलहरिया थानाक्षेत्र के जैनपुर निवासी मुनील निषाद (19) पुत्र बनवारी अपने चाचा संगम निषाद पुत्र चंद्रशेखर निषाद (22) को अपाची बाइक पर बैठाकर अपने ननिहाल महेवा चुग्गी जवनिया शादी में शामिल होने गया था।

मंगलवार की सुबह चाचा भतीजा बाइक पर बैठकर घर के लिए निकले थे। अभी दोनों तेनुआ टोल प्लाजा से कुछ दूर पहले ही पहुंचे थे कि बाइक अनियंत्रित होकर आगे चल रहे डंपर में घुस गई। हादसे में बाइक चालक मुनील निषाद की मौके पर मौत हो गई। जबकि संगम निषाद गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा घायल को इलाज के लिए सीएचसी सहजनवां भेजा। जहां से उपचार के बाद घर भेज दिया गया। मृतक दो भाइयों में छोटा था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें