इस घटना से मां-बेटी इस कदर डर गईं कि उन्होंने कमरा ही छोड़ दिया। बेटे का कहना था कि उसके ऊपर जिन्न का साया है वह अपनी बहन से ही शादी करेगा। बहन से शादी के लिए जिन्न दबाव बना रहा है। बर्तन और झाड़ू पोछा करने वाली महिला और उसकी बेटियां तीन दिन तो इधर-उधर रहकर गुजारे। उन्हें समझ में नहीं आया कि क्या करें। बाद में उन्होंने थाने पर जाने का फैसला किया।
पूरी बात समझने के बाद पुलिस ने आरोपित भाई की तलाश शुरू कर दी। पहली बार जब पुलिस उसके घर गई तो वह सामने से ही निकल गया। पुलिस उसे पहचानती नहीं थी इस वजह से वह पकड़ में नहीं आया। इस बीच बहन और मां दूसरे के घर में रात काट रही थीं। शनिवार को पुलिस ने आरोपित को पकड़ लिया। उसके पकड़े जाने के बाद मां और बहनें करीब एक सप्ताह बाद अपने घर गईं।
चिलुआताल प्रभारी थानेदार मृत्युंजय राय ने बताया कि मां-बेटी की शिकायत पर आरोपित को पकड़ लिया गया है। मां और बहन भी कोई तहरीर नहीं दे रही हैं। मां चाहती है कि डांट फटकार से ही काम चलाया जाए, जिससे वह दोबारा ऐसी हरकत न करे। अभी तो वह पुलिस हिरासत में है। रविवार को अफसरों से बात कर इस पर आगे का निर्णय लिया जाएगा।