फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: जमीन की चहारदीवारी और गेट तोड़ा, विरोध पर जान से मारने की धमकी

Sat, 14 Nov 2026 02:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जंगल कौड़िया। चिलुआताल थाना क्षेत्र के हमीदपुर में जमीन की चारदीवारी और गेट तोड़ने का मामला सामने आया है। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

तहरीर के अनुसार चिरकुंडा, धनबाद निवासी सौरभ श्रीवास्तव ने हमीदपुर स्थित एक जमीन खरीदी थी। रजिस्टर्ड बैनामा कराने के बाद जमीन पर 31 जुलाई 2026 को चहारदीवारी बनवाकर गेट लगवाया था। आरोप है कि पांच नवंबर को अनिरुद्धनाथ, उनके बेटे संदीप, प्रिंस, ऋषि और पत्नी किरण देवी ने चहारदीवारी और गेट तोड़ दिया। विरोध करने पर मिस्त्री और मजदूरों के साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी सूरज सिंह ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें