फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गोरखपुर-वाराणसी हाइवे पर हादसे की वजह बने बोल्डर को हटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
- निर्माणाधीन वाराणसी फोरलेन पर दो दिन लगातार हादसे के बाद जागे अफसर
विज्ञापन

- ग्रामीणों ने हाइवे जाम कर जताया था विरोध, पुलिस ने भेजी थी एनएचआई को रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन पर हादसे की वजह बन रहा बोल्डर सड़क से हटा दिया गया है। इसकी वजह से दो दिन लगातार हादसे हुए और ग्रामीणों ने रास्ता जाम करके प्रदर्शन भी किया था। पुलिस ने इसकी रिपोर्ट भी एनआरएचएम अफसरों को भेजी थी। इसके बाद हरकत में आए अफसरों ने बुधवार को बोल्डर हटा दिया। हालांकि, अभी संकेतक नहीं लगाए गए हैं।
विज्ञापन

बेलीपार क्षेत्र के भरवल गांव के पास फोरलेन पर लगे बोल्डर से टकराकर मंगलवार की शाम बाइक सवार युवक घायल हो गया था। इसके एक दिन पहले हादसे में युवक घायल हो गया था। दोनों दिन हादसे के बाद ग्रामीणों ने जाम लगाकर विरोध दर्ज कराया था। ग्रामीणों का कहना है कि आए दिन दुर्घटना के बावजूद एनएचएआई के अधिकारी संज्ञान नहीं ले रहे। चेतावनी बोर्ड और रेडियम नहीं होने से लोग दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं। सोमवार की शाम बिस्टौली बुजुर्ग के पास फोरलेन पर रखे बोल्डर से टकराकर एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। इसके बाद ग्रामीणों ने 45 मिनट तक फोरलेन जाम कर प्रदर्शन किया था। आए दिन होने वाली दुर्घटना के लिए लोग एनएचएआई के अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराते हुए लापरवाही का आरोप लगा रहे थे। मंगलवार की शाम हुई घटना के बाद अधिकारी हरकत में आए। निर्माण कार्य करा रही फर्म के कर्मचारियों से बोल्डर हटवाया। इस संबंध में एसओ पुरुषोत्तम सिंह ने बताया कि दुर्घटनाओं के बाद बोल्डर हटाने के संबंध में पत्र लिखा गया था। बोल्डर अब हटा दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें