गोरखपुर। शहर के शतरंज खिलाडियों सम्यक सिंह और आरुष सिंह को विश्व शतरंज महासंघ (फिडे) ने फरवरी माह में जारी अंतरराष्ट्रीय रेटिंग की सूची में रेटिंग प्रदान की है। सम्यक लिटिल फ्लावर स्कूल, धर्मपुर के कक्षा पांच व आरुष डिवाइन पब्लिक स्कूल, बिछिया के कक्षा छह के छात्र हैं।
जिला शतरंज संघ के मीडिया प्रभारी नितेश श्रीवास्तव ने बताया कि फिडे ने सम्यक सिंह को रैपिड में 1550 और ब्लिट्ज में 1564वीं रेटिंग प्रदान की है। वहीं आरुष सिंह को रैपिड में 1444 और ब्लीट्ज में 1563वीं रेटिंग प्रदान की है। दोनों ही खिलाड़ियों को यह उपलब्धि लखनऊ में बीते चार से छह फरवरी तक आयोजित यूपी स्टेट सीनियर रैपिड और ब्लिट्ज फिडे रेटिंग प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर मिला है।
खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष नौसाद अली सब्जपोश, सचिव जितेन्द्र सिंह, संरक्षक पुष्पदंत जैन, सृंजय मिश्र, एसए रहमान, मिथिलेश श्रीवास्तव, मांधाता सिंह, कनक हरि अग्रवाल, विनय जायसवाल, शशि प्रकाश और अमितेश आनंद आदि ने बधाई दी है।