फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सगी बहनों से दुष्कर्म करने के दोनों आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- कैंपियरगंज इलाके में हुई थी घटना, पुलिस ने की कार्रवाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कैंपियरगंज (गोरखपुर)। इलाके के एक गांव में सगी बहनों से दुष्कर्म करने के दो आरोपियों को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेजा गया। आरोप है कि 26 अक्तूबर की शाम में दोनों बहनों को दोस्तों ने बागीचे में बंधक बनाकर दुष्कर्म किया और फिर कहा कि शादी कर लो, नहीं तो बर्बाद कर दूंगा।
जानकारी के मुताबिक, सगी बहनों की पहले पड़ोसी गांव के युवकों से दोस्ती भी थी, लेकिन इस समय अनबन हो गई है। 26 अक्तूबर को 15 वर्षीय किशोरी 17 वर्षीय बहन के साथ शौच के लिए घर से निकली थी।
विज्ञापन

आरोप है कि घर से लौटते समय रास्ते में 26 अक्तूबर को आरोपियों ने बहनों को पकड़ लिया और फिर बागीचे में ले जाकर दुष्कर्म किए। उसी दिन से दोनों परिवारों के बीच समझौते की कोशिश की गई। बलुआ चौकी पर भी मामला गया, लेकिन बात नहीं बनी।
विज्ञापन

बाद में पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया। शनिवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें