फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दोस्त घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
- शाहपुर इलाके में हुई घटना, घायल को भर्ती कराया गया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पादरी बाजार (गोरखपुर)। शाहपुर इलाके के महुआ तिराहा स्थित गोड़धोइया पुल के पास शनिवार की सुबह कार की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को मेडिकल कॉलेज भेज दिया।
जानकारी के मुताबिक, शाहपुर इलाके के जंगल हकीम नंबर दो मोहनापुर चौकीदार टोला निवासी विशाल कुमार (24) शनिवार की सुबह 10 बजे शाहपुर मलिन बस्ती गया था। वहां से अपने दोस्त को बाइक पर बैठाकर पादरी बाजार की तरफ जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी गोड़धोइया पुल पार किया था कि पादरी बाजार की तरफ से जा रही स्कार्पियो की आमने-सामने से टक्कर हो गई, जिसमें विशाल की मौके पर मौत हुई जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद कार लेकर चालक फरार हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बाइक सवार दोनों युवक नशे में थे और नई बाइक थी, जिसे लहराते हुए पादरी बाजार की तरफ तेजी से जा रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें