महाकुंभ में गीताप्रेस का स्टाल लगाया गया है। साथ ही 54 दुकानदार भी पुस्तकों की बिक्री कर रहे हैं। अब तक 1.18 करोड़ रुपये की पुस्तकें बिक चुकी हैं। इनमें सबसे ज्यादा हनुमान चालीसा की प्रतियां बिकी हैं।
बताया जा रहा है कि महाकुंभ में गीता प्रेस की ओर से स्टाल लगाकर गीता प्रेस की लगभग दो करोड़ की पुस्तकों की बिक्री की जा रही थीं। स्टाल में धार्मिक पुस्तकों की बिक्री 13 जनवरी के पहले से ही शुरू हो गई थी।
गीता प्रेस के प्रबंधक डॉ. लालमणि तिवारी ने बताया कि अब तक हनुमान चालीसा की एक लाख, श्रीरामचरितमानस की छह हजार, श्रीमद्भागवतगीता की 14 हजार व भगवत्नाम माहात्म्य की 12 हजार प्रतियां बिकी हैं। कुल 54 व्यापारियों ने अब तक 278 बार पुस्तकें खरीदी हैं। कुल बिक्री एक करोड़ 18 लाख 60 हजार रुपये की हुई है।