फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाॅन्ड : कम ब्याज पर ऋण की राह हुई आसान

Sat, 12 Sep 2026 02:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। नगर निगम के लिए 80 करोड़ रुपये जुटाने की राह साफ हो गई है। बॉन्ड जारी करने के लिए नगर निगम को डबल ए रेटिंग मिली है। बेहतर रेटिंग से अब निगम को बॉन्ड की रकम पर कम ब्याज देना होगा। इससे लंबे समय तक निगम पर पड़ने वाला वित्तीय बोझ भी कम होगा। रेटिंग तय होने के बाद अब बॉन्ड जारी करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा। करीब 20 दिन में बॉन्ड की रकम निगम के खाते में आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

रेटिंग कंपनी की ओर से निगम की वित्तीय स्थिति, आय के स्रोत और उपलब्ध आंकड़ों के आधार पर रेटिंग तय की गई है। अब जरूरी प्रपत्रों को सेबी की वेबसाइट पर ऑनलाइन अपलोड किया जाएगा। इसके लिए बैंकर्स टीम जल्द ही नगर निगम में आएगी और यहीं से सारे प्रपत्रों को ऑनलाइन माध्यम से सेबी को भेजेगी। इसके बाद बॉन्ड जारी करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। बॉन्ड की राशि निगम के खाते में आने में करीब 20 दिन लगने की उम्मीद है। नगर निगम के लेखाधिकारी नागेंद्र सिंह ने बताया कि बॉन्ड की रेटिंग जितनी बेहतर होती है, निवेशकों को उतना भरोसा रहता है और ब्याज की दर भी कम रखने में मदद मिलती है। डबल ए रेटिंग मिलने से नगर निगम को इसका सीधा लाभ मिलेगा। इससे 80 करोड़ रुपये जुटाने की लागत कम रखने में मदद मिलेगी और विकास कार्यों के लिए निगम के संसाधनों पर अतिरिक्त दबाव नहीं पड़ेगा। ं
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें